
चित्रकूट : माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत की जेल परिसर में अवैध मुलाकात के सिलसिले में चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियां दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं और जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजने की औपचारिक सूचना अधिकृत रूप से साझा की जा सकती है।(वार्ता)
सरकार बनने पर 6 माह तक ट्रांसफर पोस्टिंग रोक कर लिया जाएगा हिसाब किताब – अब्बास अंसारी



