Politics

वाराणसी में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, 40 गिरफ्तार

वाराणसी :  बेरोजगारी और अपराध के मुद्दे पर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन के लिए जिला मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान पांच-छह सपा कार्यकर्ताओं को चोट आई जबकि 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

कलेक्‍ट्रेट परिसर की ओर बड़ी संख्या में जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो आपस में कहासुनी होने लगी। पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया है। पुलिस ने करीब 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।  पुलिस का कहना है कि सपा के प्रदर्शन में कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। उन्‍हें रोका गया। लेकिन कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर गए। इसके बाद हल्‍का बल प्रयोग कर उन्‍हें हटाया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button