Varanasi

बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2023 पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में दिनांक 29 सितम्बर को बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र सभागार में बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2023 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि जिस प्रकार बरेका अपने उत्पादों का कीर्तिमान बनाते जा रहा है, उसी प्रकार राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की दिशा में भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

बरेका को हाल ही में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त होने पर महाप्रबंधक महोदय ने बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी नगरी हिन्दी का केंद्र रहा है। यहां अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की और स्वतंत्रत आन्दोलन में नई जान फूंकी । इसलिए हमारा दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता कि हम दिन-प्रतिदिन के कार्य में शत-प्रतिशत राजभाषा का प्रयोग सुनिश्चित करें।

मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सर्विस श्री नीरज जैन ने इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा 2023 के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर बरेका के सेवानिवृत कर्मी एवं नौटंकी विधा के विशेषज्ञ डॉ. अष्ट भुजा मिश्रा द्वारा एकल नाट्य : संत कबीर की प्रस्तुति की गयी। तत्पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस दौरान महाप्रबंधक श्री पांडा के अतिरिक्त प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रणविजय, वरिष्ठ उप माहाप्रबंधक श्री विजय के साथ ही समस्त विभागाध्यक्षगण, अधिकार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री अमलेश श्रीवास्तव ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button