Varanasi

केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को हर घर, हर मतदाता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पटेल

घर घर सम्पर्क अभियान की लक्ष्य की पूर्ति के लिए भाजपा ज़िला एवं महानगर के अभियान प्रमुखों की बैठक सम्पन्न

वाराणसी :भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत घर घर संपर्क अभियान के लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए वाराणसी जिला एवं महानगर के अभियान प्रमुखों की बैठक रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा-सम्पर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रम व अभियान सफल व प्रभावी रहे हैं। लेकिन महा-सम्पर्क अभियान के तहत घर घर सम्पर्क अभियान को बूथ स्तर पर प्रत्येक घर तक पहुंचने के लक्ष्य को शत प्रतिशत पुरा करने की दृष्टि से इस अभियान की अवधि भाजपा नेतृत्व ने 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि घर घर सम्पर्क अभियान की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए शक्ति केंद्र पर जिम्मेदारियां तथा जवाब देही तय की जाए और कार्य योजना बनाकर सघन जनसंपर्क के द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर की दहलीज तक पहुंचाया जाए। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े नेताओं के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर प्रत्येक गांव में मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए।संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, सुरेश सिंह,अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक कुमार, सुरेंद्र पटेल, अरविंद पटेल,नवरतन राठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button