वाराणसी। छावनी स्थित 39 जीटीसी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अस्सी घाट स्थित पुष्कर तालाब को पुनर्जीवित करने के बाद नगर निगम प्रशासन को सौंपा।39 जीटीसी की टीम ने पिछले 40 दिन पूर्व तालाब की साफ सफाई का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया था।
अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करते हुए सोमवार को एक समारोह में स्वच्छ और कायाकल्प पुष्कर तालाब निगम प्रशासन को वाराणसी शहर के आम नागरिकों के लिए सौंप दिया। 39 जीटीसी से मिली जानकारी के अनुसार उनके 55 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के जवानों ने 40 दिन तक अथक परिश्रम के साथ कार्य किया जो कि मिशन अमृत सरोवर का हिस्सा है। यह मिशन स्वतंत्रता के 75 वर्षों के पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है । नगर प्रशासन ने इसके बाद पुष्कर तालाब की देखरेख और रखरखाब का आश्वासन दिया।



