PoliticsVaranasi

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों के आधार पर जनता से मांगे वोट: भूपेंद्र सिंह चौधरी

निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत, वाराणसी में लगाता छठी बार भाजपा का बनेगा महापौर.नगर निकाय चुनाव को लेकर वाराणसी कमिश्नरी के अन्तर्गत आने वाले 6 संगठनात्मक जिलों की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक.

वाराणसी  : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज यहां कहा कि लोकसभा के लगभग एक वर्ष पूर्व होने वाले यह निकाय चुनाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है और विजय के लक्ष्य के साथ अपने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करते हुए सफलता प्राप्त करती है।उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज यहां रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर दो अलग-अलग बैठकों जिसमें वाराणसी कमिश्नरी के अन्तर्गत आने वाले वाराणसी जिला, वाराणसी महानगर, जौनपुर, मछली शहर, गाजीपुर एवं चंदौली जिले के लोकसभा, राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, ज़िला प्रभारी क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पालक एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की सम्पन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और हर तीन वर्ष पर संगठन का चुनाव होता है और योग्य,कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओ का चयन करके उन्हें बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का दायित्व सौंपा जाता है । जब कि समाजवादी पार्टी मुलायम,अखिलेश, कांग्रेस राहुल, प्रियंका और बसपा मायावती से आगे नहीं बढ़ पाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ रही है। पूर्व की सरकारों ने डेवलपमेंट के नाम पर कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मोदी-योगी सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की अपील करें।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर मतदान किया जिसका परिणाम रहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। बढे़ वोट प्रतिशत के पीछे दो बड़े कारण है पहला मोदी जी के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास और दुसरा भाजपा कार्यकर्ताओं का बेहतरीन बूथ प्रबंधन एवं नियोजन। कहा कि मजबूत प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण 2017, 2019 और 2022 के साथ ही उपचुनाव एवं पंचायत चुनावों में हमें भारी सफलता हासिल हुई है। सफलता की इस कड़ी को बरकरार रखते हुए हमें पुरी लगन एवं परिश्रम के साथ इस निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करनी है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि यहाँ जनसंघ काल के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को एक एक वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिनके अनुभव का लाभ निश्चित रुप से हमें इस चुनाव में मिलेगा कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार धारा से जुड़ा समूह है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता निर्धारित है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निर्णय सामूहिक आधार पर लिए जाते हैं। कहा कि प्रत्येक चुनाव में पुराने लोगों के अनुभव का लाभ हमें मिलता रहता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ जैसे व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के बीच, चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सकों के बीच, शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के बीच जाकर संवाद करें और पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इसी तरह पार्टी के विभिन्न मोर्चे जैसे महिला, युवा, किसान, अल्पसंख्यक, अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछडा मोर्चा अपनी अपनी बैठकें कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के बड़े नेता तो प्रचार एवं जनसंपर्क करेंगे ही साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भी जनसभाओं के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमें 51 प्रतिशत वोट मिले थे कहा कि अगर हमने पुराना प्रदर्शन दोहरा दिया तो नगर निगम चुनाव भी जीतेंगे और लोकसभा की 80 की 80 सीटें जीतेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आधुनिक नगरों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रहेगी। इसलिए नगरों के विकास के लिए भाजपा की विजय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान पूरा होने तक एक-एक कार्यकर्ता को परिश्रम के साथ जुटना है और नगर निकाय में कमल खिलाना है ।निकाय चुनाव के दृष्टि से वाराणसी में कैम्प कर रहे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि पार्टी के लिए निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें बड़ी जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक दिन का रोडमैप बनाकर, जनसम्पर्क करना, प्रभावी मतदाताओं के सम्मेलन करना, विचार परिवार के साथ सम्पर्क कर उनको साथ लेना एवं वार्ड स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उनके अनुभव का लाभ लेना है।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि लगातार पांच बार से वाराणसी नगर निगम में भाजपा का महापौर बन रहा है और इस बार भी हमारे मजबूत प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम रिकार्ड मतों से महापौर और पार्षद जीत कर आएंगे। प्रथम बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया।द्वितीय बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने स्वागत जगदीश त्रिपाठी ने किया।

ये रहे मंचासिन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री गिरिश यादव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, सांसद बीपी सरोज, सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद दर्शना सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे मंचासिन रही।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक गण सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, मृदुला जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल, कैलाश खरवार, सुशील सिंह, विशाल सिंह चंचल, रमेश मिश्रा, शिवनाथ यादव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, शतरुद प्रकाश, केदार सिंह, सुधीर मिश्रा, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, श्रीप्रकाश शुक्ला, देवेंद्र प्रताप सिंह, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button