Varanasi

जनसभाओं के माध्यम से पूर्वांचल को मथेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 29 अप्रैल को होगी जनसभा,एक मई को भी सीएम की सभा प्रस्तावित
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी आएंगे
  • 28 अप्रैल को नगर निगम चुनाव को‌ लेकर करेंगे महिला सम्मेलन व जनसभा

वाराणसी  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य निकायों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। माहौल पक्ष में करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें सबसे अहम वाराणसी में सीएम योगी की दो जनसभाएं होने जा रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं‌ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इसको लेकर वाराणसी नगर निगम के महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी के जवाहर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी चुनाव चाहे वह लोक सभा चुनाव हो या विधान सभा चुनाव या फिर नगर निकाय चुनाव, सभी को गंभीरता से लेती है और सभी चुनावों में विजय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ती है क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 29 अप्रैल को सायंकाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिवपुर के मिनी स्टेडियम में जनसभा एवं 01 मई को भी दूसरी जनसभा प्रस्तावित है।

28 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के वाराणसी जिला एवं महानगर में प्रस्तावित कार्यक्रम

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 28 अप्रैल को नगर निकाय चुनाव को लेकर वाराणसी जिले एवं महानगर में होने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे‌। कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग अलग संयोजक बनाए गये है‌।

श्री पटेल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 28 अप्रैल, शुक्रवार को अपरान्ह एक बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर युवा- सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री संजय सोनकर को संयोजक बनाया गया है। इसी दिन अपराह्न 3 बजे श्री मौर्या सुसवाही में चाय पर चर्चा करेंगे इस कार्यक्रम का संयोजक प्रकाश राय को बनाया गया है।

श्री मौर्या इसी दिन सायँ काल 4 बजे बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में सेवा भारती, काशी प्रांत द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक ,जाणता राजा का मंचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसी दिन 6.30 बजे गंगापुर बाजार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगें। इस कार्यक्रम का संयोजक कुमार सिद्धार्थ को बनाया गया है। तत्पश्चात 7.30 बजे मवईया में जनसभा को संबोधित करेंगे इसका संयोजक सुजीत मौर्या को बनाया गया है। तत्पश्चात इसी दिन श्री मौर्या रात्रि 9 बजे कोनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे इसका संयोजक योगेश सिंह बबलू को बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित कार्यक्रम

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि वाराणसी नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 28 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री पाठक इस दिन मंडुआडीह स्थित विश्वनाथ गार्डेन में सायं 6 बजे से आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया होंगी। तत्पश्चात श्री पाठक सायं 7.30 बजे रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित डॉ अशोक राय के लक्ष्मी हास्पिटल में डाक्टरों से भेंट मुलाकात कर विकास कार्यो की चर्चा करेंगे और राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील करेंगे। इस कार्यक्रम का संयोजक डॉ अशोक राय को बनाया गया है।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने व धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। बैठक में केदार सिंह, राम गोपाल मोहले, सुरेंद्र नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुधीर मिश्रा, नवीन कपूर, आत्मा विश्वेश्वर,संजय सोनकर,इ अशोक यादव, पवन अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार एडवोकेट, अरविंद पटेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 26 अप्रैल को देर रात काशी आएंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज 26 अप्रैल को रात्रि लगभग 8 बजे के बाद काशी आएंगे और रात्रि विश्राम काशी में ही करेंगे अगले दिन 27 अप्रैल को भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आयोजित अलग-अलग दो बैठकों को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 27 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 बजे से रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर वाराणसी कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के जिलाप्रभारी,जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी,जिला निकाय संयोजक व प्रभारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों के संयोजक व प्रभारी तथा सांसद एवं विधायकों की आयोजित बड़ी बैठक को संबोधित करेंगे एवं निकाय चुनाव पर बिंदुवार चर्चा करते हुए अब तक कि तैयारियों का वृत लेंगे।क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि इसके पश्चात वही पर आयोजित दूसरी बैठक निकाय चुनाव संचालन समिति की होगी जिसमें चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य महानगर के मंडल अध्यक्ष,नगर निगम चुनाव के वार्ड संयोजक,सांसद एवं विधायक भाग लेंगे जिसे प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी संबोधित करेंगे।

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बिना किसी भेद भाव के हर वर्ग को मिला लाभ: रविन्द्र जायसवाल

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने घर घर दस्तक देकर कानून व्यवस्था और प्रदेश व काशी में हुए विकास पर वोट का आशीर्वाद मांगा।आज सुबह से शाम तक महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने सीरगोवर्धन वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता सिंह, कंदवा वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुशीला देवी, नेवादा वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गरिमा सिंह,सिकरौल वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लीला को देवी, हुकलगंज वार्ड के भाजपा प्रत्याशी बृजेश चंद श्रीवास्तव, नई बस्ती वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार यादव एवं पहाड़िया वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह के साथ घर घर जाकर दरवाजा खटखटाया और सुशासन के नाम पर वोट मांगे।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शोषितों, वंचितों एवं पीडितों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिना किसी भेद भाव के जरुरत मंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के साथ काशी का तीव्र गति से विकास हो रहा है। 2014 के पहले की काशी और आज की काशी में जमीन आसमान का अंतर है।

कहा कि डबल इंजन की सरकार में ट्रिपल इंजन लग जाएगा तो विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि महापौर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी एवं भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की रिकार्ड मतों से जीत हो, ऐसा आशीर्वाद आप सभी दे।
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्य कुशलता के आधार पर भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का कार्य किया है। कोरोना काल में जब पुरी दुनिया त्राहि त्राहि कर रही थी तब भारत के प्रधानमंत्री के सही समय पर लिए गये निर्णय से कोरोना पर नियंत्रण हो पाया।

जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का माहौल था लेकिन 2017में जब से योगी जी ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से भ्रष्टाचार और गुंडाराज का सफाया हो गया। आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विकास के पैमाने पर उतर प्रदेश देश‌ के अग्रणी राज्यों में है।महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने कहा कि वाराणसी नगर निगम की सीमा में शामिल वार्डो का विकास करना मेरी प्राथमिकता में है।
इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, मनीष सिंह, प्रभात सिंह, सुरेंद्र पटेल, सुधीर प्रजापति,विनिता सिंह, शत्रुघ्न पटेल, अभिषेक मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button