
वाराणसी : भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के साथ घर घर दस्तक देकर कानून व्यवस्था और विकास पर वोट का आशीर्वाद मांगा।
आज सुबह से शाम महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने सीरगोवर्धन वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता सिंह, कंदवा वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुशीला देवी, नेवादा वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गरिमासिंह,सिकरौल वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लीला को देवी, हुकलगंज वार्ड के भाजपा प्रत्याशी बृजेश चंद श्रीवास्तव, नई बस्ती वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार यादव एवं पहाड़िया वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह के साथ घर घर जाकर दरवाजा खटखटाया और सुशासन के नाम पर वोट मांगे।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्य कुशलता के आधार पर भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का कार्य किया है। कोरोना काल में जब पुरी दुनिया त्राहि त्राहि कर रही थी तब भारत के प्रधानमंत्री के सही समय पर लिए गये निर्णय से कोरोना पर नियंत्रण हो पाया।
जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का माहौल था लेकिन 2017में जब से योगी जी ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से भ्रष्टाचार और गुंडाराज का सफाया हो गया। आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विकास के पैमाने पर उतर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में है।महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने कहा कि वाराणसी नगर निगम की सीमा में शामिल वार्डो का विकास करना मेरी प्राथमिकता में है।इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, मनीष सिंह, प्रभात सिंह, सुरेंद्र पटेल, सुधीर प्रजापति,विनिता सिंह, शत्रुघ्न पटेल, अभिषेक मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी वाराणसी महानगर के सभी वार्डो में घुम घुम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं एवं सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें है।
इस क्रम में पूर्वाह्न भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ रमदत्तपुर की प्रत्याशी लालमुनि देवी, लोढान वार्ड के प्रत्याशी अभय प्रजापति,लालपुर मीरापुर बंसहई की प्रत्याशी कमलेश सिंह कम्मो,के साथ घर घर जाकर वोट का आशीर्वाद मांगा।
भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी निकले जनता का आशीर्वाद लेने नगर में
मीडिया से बात करते हुए कहा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ताकत के साथ विकास और कानून व्यवस्था के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब समय आ गया है जब नगर निकाय के ट्रिपल इंजन को भी जोड़कर इस यात्रा को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाया जाए। विकास के लिए पैसे की आज कोई कमी नहीं है। इस क्रम में सायंकाल भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के साथ कोनिया वार्ड के दीपक कुमार मोर्या, चेतगंज के श्रवण गुप्ता,हबीबपुरा (पिशाच मोचन) के बृजराज श्रीवास्तव, बेनिया (आदि विश्वेश्वर) के इंद्रेश कुमार सिंह एवं गोला दीनानाथ के संजय कुमार केशरी के साथ घर घर जाकर लोगों से मिले, सरकार की विकास कार्यों की चर्चा की एवं वोट का आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, शोषितों, वंचितों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। सरकार आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन,विधुत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, फ्री राशन, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि दे रही है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।




