Varanasi

विकसित भारत यात्रा में सहभागी बने युवा

पीएम मोदी का संकल्प पूरा करने के लिए फर्स्ट टाइम वोटर्स का होगा महत्वपूर्ण योगदान.शहर दक्षिणी विधानसभा के दीनदयाल उपाध्याय मंडल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया नमो युवा चौपाल.

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल युवा मोर्चा द्वारा ‘सेक्टर कबीर नगर स्थित जेआरएस कोचिंग में ‘नमो युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद युवाओं को विकसित भारत यात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई। फर्स्ट टाइम वोटर्स के वोट की महत्ता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

चौपाल के मुख्यतिथि पुर्व विधायक जगदीश पटेल थे। उन्होंने युवाओं एवं फर्स्ट टाइम वोटरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और गौरव पूरी दुनियां में बढ़ा है। कहा कि पिछले दस वर्षों में देश में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग को बिना किसी भेद भाव के सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है‌। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने युवा, महिला, किसान एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान को ध्यान में रखते हुए अनेकों कार्य किए हैं।

विशिष्ट अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने युवा चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कहा कि 2014 के पहले की सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले वाली सरकार थी जबकि 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए हर वर्ग की चिंता की। कहा कि आज काशी विकास का रोल माडल बन चुकी है।

देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक काशी में हुए परिवर्तन को देखकर आश्चर्यचकित हैं। कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के बनने के बाद काशी के इंफ्रास्ट्रेक्चर में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। चाहे वह रोड हो या पार्किंग, स्मार्ट स्कूल सभी विकास कार्य अब पूर्ण रूप से काशी के समृद्धि,भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं। कहा कि अब बारी हम काशीवासियों की है कि हम पीएम मोदी को रिकॉर्ड मतों से जीताकर नया इतिहास बनाएं।

भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं को महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अक्षयवर सिंह ने किया। चौपाल में वीरेंद्र सिंह, कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय संदीप केशरी, प्रियांशु तिवारी, आशुतोष पॉल, महामंत्री ओम तिवारी, मंडल अध्यक्ष मिलन केशरी, मंत्री श्रीजीत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ही नवरतन राठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button