
प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता:सुनील बंसल
विजय के लक्ष्य के साथ भाजपा ने शुरू किया बूथ विजय अभियान
वाराणसी : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करता है तभी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन मजबूत होता है। संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। उक्त बातें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय महमूरगंज में आयोजित मण्डल प्रभारी एवं मंडल प्रवासियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि बूथ विजय अभियान का वक्त आ गया है।प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता। बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे अपने अपने बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं।
कहा कि 370 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी को और गति प्रदान करते हुए 15 से 20 मई तक बूथ विजय अभियान चलेगा। बूथ विजय अभियान के दौरान बूथ बैठक में पन्ना प्रमुख के साथ वोटर ग्रेडिंग को क्रॉस चेक करना है। दो बार घर घर संपर्क करना है। पहली बार कैलेंडर और स्टिकर के साथ।दूसरी बार हैंड बिल के साथ। हर बूथ पर युवाओं के साथ बैठक करते रहना है। इसके अलावा महिला बैठक,लाभार्थी बैठक, और की वोटर्स के साथ बैठक भी होती रहे। कहा कि हर बूथ पर पोलिंग एजेंट के नामों की सूची 20 मई तक बना देनी है औरइनकी ट्रेनिंग कार्यशाला हर मंडल पर 25 मई के बाद होनी है। कहा कि हर पन्ना प्रमुख के जेब में 1 जून तक उसका पन्ना होना चाहिए, इसलिए हर पन्ना प्रमुख को उसका पन्ना देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय और25 से 28 मई तक पन्ना प्रमुख से वोटर ग्रेडिंग कराना है।
बैठक में लोकसभा समन्यवक एवं एमएलसी अश्वनी त्यागी,लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला व महानगर प्रभारी अरूण पाठक एवं लोकसभा संयोजक श्री सुरेन्द्र नारायण सिंह, राहुल सिंह, सुरेश सिंह, वैभव कपूर, नवरतन राठी,शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहें।



