UP Live

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत महिला झुलसी

कई इलाकों में जलभराव के बाद सड़कों पर लगा लंबा जाम

वाराणसी। आज दोपहर बाद जनपद में हुई तेज वर्षा के चलते जहां शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जानकारी के अनुसार तेज गरज चमक के साथ लगभग साढ़े तीन बजे वर्षा शुरू हुई तो कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा से काफी पानी गिरा। वर्षा के दौरान रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय महेश पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। इसी गांव में कमला देवी नामक महिला बिजली गिरने से बुरी तरह घायल हो गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कम्प मचा रहा। बिजली गिरने से गांव के रामकिशन पटेल के मकान की दीवाल भी फटने की सूचना मिली। इधर वर्षा समाप्त होने के बाद जगह जगह शरण लिए लोग जब सड़कों पर निकले तो चौकाघाट ,नई सड़क, पांडेपुर समेत कई इलाकों में लम्बा जाम लग गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button