Varanasi

दो साल तक शादी का देता रहा झांसा, गुरुवार को युवती को छोड़ भाग निकला

थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो समाधान दिवस पर लगाई गुहार

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने शुक्रवार को कछवांरोड पुलिस चौकी पर तहरीर दी आरोप लगाया कि छतेरी गांव निवासी शिवा प्रजापति ने शादी का झांसा देकर तीन महीने पहले नोएडा के सुरजपुर ले गया और गुरुवार की रात नोएडा से लेकर आया की वाराणसी कोर्ट में तुमसे कोर्ट मैरेज करेंगे और रात 10 बजे लाकर छोड़कर भाग निकला।

इस मामले में पीड़िता ने शनिवार को समाधान दिवस पर मिर्जामुराद थाने पर प्रार्थना दिया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि छतेरी गांव निवासी शिवा प्रजापति ने दो साल पहले शादी  झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी शादी की बात करती थी मारपीट व गाली गलौज करता रहा। युवती का आरोप रहा की प्रेमी तीन माह पहले शादी करने की बात कह कर नोएडा के सुरजपुर ले गया। तीन माह रहने के गुरुवार की वाराणसी में कोर्ट मैरेज करने की बात कहकर लाया और जबरजस्ती घर छोड़ फरार भाग गया। शुक्रवार को पुलिस चौकी से लेकर थाने तक प्रेमी को लाने की गुहार लगाती रही लेकिन कोई नही सुना। शुक्रवार की रात जब प्रेमी के घर गई तो उसके पिता भाई व दो दोस्त मारपीट कर निकाल दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button