Varanasi

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य बने सिक्किम के राज्यपाल

व्यक्तिगत,फोन एवं सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता.भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर.

वाराणसी  : सरल एवं सहज व्यक्तित्त्व के धनी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद के उप नेता सदन एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को सिक्किम प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा जनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जैसे ही लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनाए जाने की खबर कार्यकर्ताओं को मिली वैसे ही व्यक्तिगत रूप से फोन द्वारा एवं सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने वालों का तांता लग गया।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि लक्ष्मण आचार्य का जन्म सन् 1954 में वाराणसी स्थित रामनगर में हुआ, अपने छात्र जीवन के प्रारंभिक दिनों में ही बाल स्वयंसेवक के रूप में संघ से जुड़े और 1973 से 1975 तक भारतीय शिशु मंदिर रामनगर में आचार्य का दायित्व निभाया। 1973 में शिमला समझौते के खिलाफ आंदोलन में पहली बार गिरफ़्तारी दी। 1975 में आपातकाल के दौरान भूमिगत रहकर सक्रिय सहभागिता निभाई। विश्व हिन्दू परिषद रामनगर इकाई के महामंत्री रहते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया और गिरफ्तार हुए।

बताया कि राजनैतिक जीवन की शुरुआत करते हुए लक्ष्मण आचार्य 1990 में रामनगर इकाई के मंडल अध्यक्ष बनाए गए तत्पश्चात 1995 में वाराणसी चंदौली के संयुक्त जिला महामंत्री का दायित्व निभाया। श्री आचार्य 1996 में वाराणसी के जिलाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किए गए तत्पश्चात 1997 से 2000 तक उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम के चेयरमैन नियुक्त हुए। 2002 में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बने और 2004 में भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए। श्री आचार्य 2013 में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त हुए और 2015 में विधान परिषद सदस्य बने। 2018 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर लक्ष्मण आचार्य की नियुक्त हुई। 2020 में उपनेता विधान परिषद भाजपा विधायक दल के तौर पर दायित्व मिला।

इन्होंने दी बधाई

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालू, विधायक गण अशोक धवन,डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव,डा अवधेश सिंह, टी.राम, नीलरतन पटेल ‘नीलू, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, मृदुला जायसवाल, नागेंद्र रघुवंशी, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल आदि प्रमुख रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button