काशी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र के समर्थन में विशेष अनुष्ठान
"अभियान पवित्र काशी" के वर्षगांठ पर "सरकार को बल और पराक्रम" प्रदान करने हेतू रुद्राभिषेक कर पुजित किये गये काशी के आराध्य"
- 121 ब्राम्हणों द्रारा भुतभावन भगवान शंकर का किया गया सुमिरन और रुद्राभिषेक
काशी : नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ का शहर बनारस प्राचीन काल से धर्म और आस्था का पवित्र स्थल है। इस पवित्र स्थल पर आज मांस और मदिरा की बिक्री हो रही है जो धर्म विरुद्ध है। इस दिव्य देव स्थान पर हो रहे इस पापाचार पर अंकुश के लिए रविवार को काशी में विशेष अनुष्ठान सम्पन हुआ। जिसमें सावन के पवित्र माह में काशी के समस्त शिव लिंग स्वरूपों का आह्वान कर उनका शोडषोचार पूजन के साथ विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। डॉ संतोष ओझा के नेतृत्व में आगमन संस्था, ब्रह्म सेना और श्री रामानंद विश्व हितकारिणी परिषद द्वारा कश्मीरीगंज स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में पंच नद के जल सहित अन्य पवित्र नदियों के जल से शिवलिंग स्वरूप समस्त देवतायों का रुद्राभिषेक हुआ।
सप्त पुरोहित पं गोविन्द त्रिपाठी, पं सतीश उपाध्याय, पं सौरभ तिवारी, पं रवि करण,रवि करण ,जय करण , उदय और शिव नारायण शास्त्री के सहयोग संग 121 बटुको द्रारा भुतभावन भगवान भोले का सुमिरन और रुद्राभिषेक पाठ किया गया। इस पूरे अनुष्ठान का प्रयोजन, काशी के अन्तगृही क्षेत्र को मांस मदिरा के बिक्री एवं सेवन से मुक्त कराना है। 121 ब्राह्मणों द्वारा कराए गए इस विशेष अनुष्ठान में पांच मुख्य जजमानो ने भगवान शिव से “सरकार संग संबंधित अधिकारियों को बल और पराक्रम” प्रदान करने की कामना की। इन जजमानों में डॉ सन्तोष ओझा, वी पी सिंह, बृजेश पाठक,रामभरत शास्त्री और विकास त्रिपाठी शामिल रहें।
बताते चलें कि आगमन सामाजिक संस्था और ब्रह्म सेना 7 अगस्त 2022 ( श्रावण मास का प्रथम सोमवार ) को इस मुहिम को शुरू किया था। संस्था के संकल्प के एक साल होने के अवसर पर देवों के देव महादेव से काशी को पुनः ऊर्जावान करने का सामूहिक अनुनय विनय और आग्रह किया गया।
संस्था के सचिव डॉ संतोष ओझा ने बताया कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से काशीवासियों की मांग है कि काशी के अंतगृही क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए और इस पूरे क्षेत्र में इन चीजों की बिक्री के साथ इसके सेवन पर भी रोक लगे। उन्होंने बताया कि जिसके तहत संस्था लगातार अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए जागरूक भी कर रही है। जो मांग के पूरा होने तक जारी रहेगा ताकि ये मुद्दा जन आंदोलन बन सकें।इस आयोजन में मुख्य रूप डॉ शिवम् तिवारी, सीए संजय ओझा, आशुतोष गुप्ता, हरिकृष्ण, विनोद तिवारी, डॉ संतोष पटेल, प्रमोद पटेल, सुमित चौहान, शिव कुमार, शोभनाथ,सन्नी कुमार, मनोज सेठ, जितेंद्र जादूगर, शशिकांत शर्मा, राजकृष्ण गुप्ता आशीष चौबे संजय गुप्ता लोग शामिल रहें।
काशी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र के समर्थन में विशेष अनुष्ठान,पवित्र नदियों के जल से हुआ भगवान भोले का रुद्राभिषेक @PMOIndia @myogiadityanath pic.twitter.com/Eo1eitHehW
— CMG MEDIA GROUP (@cmgmediagroups) July 10, 2023



