Varanasi

थाने में सड़ रहे वाहनों को देख भड़के सीपी, लगाई क्लास 

मिर्जामुराद,वाराणसी। पुलिस कमिश्नर आशोक मुथा जैन गुरुवार को मिर्जामुराद थाने पहुुंचे और यहां की कार्यशैली को जांचा। निरीक्षण के पहले ही चरण में सड़े गले वाहनों पर नजर पड़ी तो पूछा निस्तारण क्यों नहीं हुआ? जवाब से असंतुष्ट सीपी ने थाना प्रभारी को ना केवल फटकारा बल्कि जल्द ही निस्तारण को निर्देश दिया। इसके पूर्व सीपी राजातालाब थाने में अपराध रजिस्टर की जांच की और आवश्यक निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने व गुंडों माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने , आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही और तेज किये जाने व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर के अचानक मिर्जामुराद थाने पहुंचे से मातहत सकते में आ गये। थाने पर पकड़ी गई गाड़ियों के रख रखाव व डिस्पोजल न करने पर सीपी ने नाराजगी व्यक्त की और क्लास लगायी। जनसुनवाई रजिस्टर और अपराध रजिस्टर दोनों के बारे जानकारी ली। कार्रवाई में जब्त शराब पेटियों के बाबत पूछताछ की  साथ ही उन ट्रकों पर हुई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जिससे तस्करी हो रही थी। थाना के मेस को देखा और यहां साफ सफाई का निर्देश दिया। यहां मौजूद  दिवान व महिला हेल्प डेस्क पर काम कर रही कांस्टेबल रुचि सिंह से महिला अपराध संबन्धित पूछताछ की। थाना अंतर्गत चोरियों पर लगाम लगाने के लिए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button