Varanasi

सरस्वती पूजा पंडालों में विराजी ज्ञान की देवी सरस्वती, दर्शन-पूजन कर निहाल हुए भक्त जयकारा से गूंज उठा पंडाल

वाराणसी। जय मां शम्भो स्पोर्टिंग क्लब एवं महादेव जनकल्याण सेवा समिति की ओर से तिवारी भवन में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पंडाल में प्रतिमा की स्थापना कर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। ज्ञान और विद्या की देवी की आराधना कर भक्त निहाल हो गए।

महादेव जनकल्याण सेवा समिति के संरक्षक हरीओम तिवारी ने बताया कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। हम लोग पिछले कई वर्षों से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। मां की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही घर-परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। उधऱ जय मां शम्भो स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया। पंडाल में मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button