Varanasi

श्री श्री रविशंकर के काशी आगमन पर संकल्प संस्था ने किया अभिनंदन

वाराणसी : आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के वाराणसी पहुंचने पर शनिवार को संकल्प संस्था की ओर से संस्था के महासचिव रमेश चंद्र अग्रवाल के नाटी इमली स्थित आवास पर संरक्षक अनिल कुमार जैन ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर उन्होंने श्री श्री रविशंकर को संकल्प संस्था के 27 वर्षों के सहयोगी सफर से अवगत कराते हुए “क्षय मुक्त काशी, निरोग काशी” अभियान, संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा प्रसाद वितरण, समय-समय पर कुष्ठ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में किए जाने वाले सहयोग आदि कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल कुमार जैन, रमेश चंद्र अग्रवाल, आभा अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, श्याम कृष्ण अग्रवाल, कौस्तुभ, किस्लय, दिवस, दिवांश आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button