Varanasi

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा श्रावण मास के चतुर्थ शनिवार को किया गया प्रसाद वितरण

वाराणसी। अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा श्रावण मास के चतुर्थ शनिवार को आसभैरव, चौक स्थित श्री संकटमोच हनुमान जी को भोग लगाने के साथ प्रसाद (खिचड़ी) वितरण प्रारम्भ हुआ। जहां प्रसाद प्राप्त करने के लिए महादेव श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में जीवीकोपार्जन करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों की लम्बी लाइन लगी रही। साथ ही बताशा, इलायची एवं रेवड़ी के साथ जल सेवा की व्यवस्था किया गया, जिसका बेहद उमस एवं गर्मी के इन दिनों में लोगों ने लाभ उठाया।

प्रसाद वितरण में राजेश अग्रवाल (मेसर्स उदय चंद श्री चंद), श्रीमती दिव्या अग्रवाल, डॉ.सरला सिंह, श्रीमती मृदुला अग्रवाल, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर) का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), लव जी अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button