Varanasi

साल के प्रथम शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं,श्रमिकों में संकल्प अन्नक्षेत्र ने किया प्रसाद वितरण

वाराणसी। नूतन वर्ष के 2024 के पहले शनिवार को संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वधान चौक स्थित कन्हैया लाल गुलालचंद सराफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। सूच्य हो कि संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में विगत अप्रैल 2022 में सहयोगियों के सहयोग से प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य अनवरत किया जा रहा है।

प्रातः श्री संकटमोच हनुमान जी को भोग लगाने के साथ आराध्य श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, श्रमिकों एवं व्यापारियों में संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जिसका लाभ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्राप्त कर संस्था के स्वयंसेवकों को साधुवाद दिया।प्रसाद वितरण में अजीत अग्रवाल, श्रीमती रेनू अग्रवाल (पटना), अनुपम अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल (गोरखपुर), डॉ मिथिलेश सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), कुंवर जी जेटली, लव जी अग्रवाल, रंजनी यादव, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button