Varanasi

मन की बात सकारात्मक्ता का पर्व बन गया है: पीएम मोदी

वाराणसी : हर माह के अंतिम रविवार को रेडियो एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात के सौवें संस्करण को देशभर के लाखों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों ने सुना। इसी क्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी सोलह संगठनात्मक जिलों में 337 मंडलों के 30286 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी गयी।वाराणसी महानगर में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश, क्षेत्र, जिला,महानगर, मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने निवास करने वाले अपने अपने बूथों पर बड़े एलइडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी के मन की बात सुनी। बूथों पर उत्सव का माहौल था। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का पटका एवं टोपी पहनकर आधी घंटा पूर्व बूथों पर एकत्रित हुए एवं चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात के सौवें संस्करण की शुरुआत करतें हुए कहा कि बधाई का पात्र मैं नहीं, बधाई के पात्र मन की बात के श्रोता एवं देशवासी है। कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजया दशमी के दिन मन की बात यात्रा की की शुरुआत हुई। कहा कि आपके भेजे हुएं पत्र पढ़कर मैं कई बार भावुक हुआ। कहा कि मन की बात सकारात्मक्ता का पर्व बन गया है। कहा कि मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन आंदोलन बन गया। कहा कि मन की बात दूसरों के गुणों से सीखने का माध्यम बन गया है।पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए मन की बात आस्था, पुजा एवं व्रत है। ये जनता के प्रसाद की तरह हैं कहा कि मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गयी है।

पीएम मोदी ने मन की बात में पूर्व एपिसोड में जिनसे बात की थी उनमें से सेल्फी विद डाॅटर के हरियाणा के सुनील जंगलान, पेंसिल स्लेट के लिए जम्मू कश्मीर के मंजूर अहमद, कमल के रेशों से कपड़े बनाने वाली मणिपुर की विजया शांति, पहाड़ों की स्वच्छता हिलिंग हिमालय से जुड़े प्रदीप सांगवान एवं शिक्षा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए यूनेस्को की डीजी से फोन पर बात की एवं उनके अभियानों को सराहा। कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह एवं कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वैली आफ फ्लावर मैरिज लान, ज्ञानप्रवाह के बगल में सामने घाट पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।

मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सामाजिक दृष्टि से, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दृष्टि से, लोगों को जीवन में सफलता के नये आयाम छूने की दृष्टि से‌ प्रेरणादायक प्रसंग पीएम मोदी हर बार मन की बात के माध्यम से देशवासियों को देने का कार्य करते हैं। कहा कि पीएम मोदी की मन की बात से पुरा देश प्रेरणा लेता है और अगले संस्करण का बेताबी से इंतजार करता है कि जब अगले बार पीएम मोदी मन की बात में आएंगे तो किस नये विषय पर चर्चा करेंगे।इसी क्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने दासनगर कालोनी स्थित पार्क में पीएम मोदी के मन की बात सुनी।

इसी क्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु ने बूथ संख्या 128 मध्यमेश्वर वार्ड में मन की बात सुनी।इस दौरान मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी संतोष सैनी,अरुण पांडेय,कौशल मिश्रा, लखन शर्मा,आकाश सेठ,दिलीप यादव,जय विश्वकर्मा एवं कर्ण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने नई बस्ती में पार्षद प्रत्याशी के आवास पर मन की बात सुनी।इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने बूथ संख्या 365 पर पीएम मोदी की मन की बात सुनी।इसी क्रम में एमएलसी अशोक धवन ने बूथ संख्या 102 पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।

इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने गुलाब बाग कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी इस दौरान नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांति, रचना अग्रवाल, नीरज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने बूथ संख्या 46, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बूथ संख्या 78, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बूथ संख्या 89, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बूथ संख्या 188 पर सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बूथ संख्या 268 पर,अनूप जायसवाल ने सुशील सिनेमा हॉल के पीछे कार्यकर्ताओ संग सुनी पीएम मोदी की मन की बात,100 वें एपिसोड की खुशी में उत्साही कार्यकर्ताओ ने यहां आतिशबाजी की और दीपावली की तर्ज पर पटाखे छोड़े पीएम मोदी के मन की बात सुनी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button