काशी हुई राममय, समाजिक संस्था संकल्प ने महाउत्सव को उत्साह के साथ मनाया
सदियों के इंतजार के बाद श्रीअयोध्याजी में श्री राम मन्दिर लोकार्पण एवं श्री रामलला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संकल्प संस्था द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया.
वाराणसी। 500 वर्षों बाद श्री अयोध्या जी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भव्य मन्दिर के लोकार्पण एवं श्री रामलला के विग्रह प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्वयापी महा–उत्सव मनाया जा रहा हैं। जिसके क्रम में काशी में संकल्प संस्था द्वारा सोमवार को कन्हैया लाल गुलाल चन्द सर्राफ, चौक के सामने सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

आयोजन की शुरुवात संस्था के संस्थापक सदस्य आलोक कुमार जैन द्वारा श्री राम दरबार के सविधि पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। जिसके बाद लालजी व साथियों द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।इस अवसर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हिंदू समाज का सदियों पुराना स्वप्न आज पूरा हो गया। आज की तिथि को समाज महा उत्सव के रूप में मना रहा हैं। जिसका एक अंश बनना परम सुख की प्राप्ति का अनुभव प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर अशोक कुमार अग्रवाल (करौली डायग्नोस्टिक), आलोक कुमार जैन, सन्तोष कुमार अग्रवाल (कर्णघंटा), विनोद जैन, हरीश कुमार अग्रवाल, सन्तोष कुमार अग्रवाल (आढ़त वाले) गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), संजय अग्रवाल “गिरिराज”, मनोज जैन, लवजी अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, डा. मिथिलेश सिंह (प्राचार्या, श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज), रंजनी यादव, प्रमोद कुमार, मनीष, अमित श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विवादों को पीछे छोड़ रामराज के लिये हर किसी को आना होगा आगे: भागवत
रामोत्सव 2024: मंदिर वहीं बना है,जहां बनाने का संकल्प लिया थाः सीएम योगी
रामोत्सव 2024 :हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, दिव्य मंदिर में रहेंगेः पीएम मोदी



