Varanasi

पूर्व मंत्री समेत विभिन्न दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर ली सदस्यता- सुभाष खरवार

दुद्धी,सोनभद्र : नगर के तहसील प्रांगण एवं बघाडू में बुधवार को भाजपा द्वारा आयोजित विशेष सदस्यता अभियान में बसपा सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष खरवार ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के इस सदस्यता अभियान में बसपा के अलावा समाजवादी पार्टी,कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े 239 लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने माल्यार्पण कर व बीजेपी पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री खरवार ने कहा कि भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के कार्यशैली से प्रभावित होकर मैंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मुझे गर्व है कि मैं देश के उस इकलौते पार्टी का सदस्य हो गया हूं, जिसने जाति व धर्म से ऊपर उठकर विश्व पटल पर देश का नाम रौशन किया है। मैं पूरी तन्मयता से पार्टी की रीति व नीति के तहत एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह कार्य करूंगा। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए,सदस्यता ग्रहण करने की बात दुहराई।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर पूरे देश ही नही अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखरा है।प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली से आज पूरे देश व प्रदेश में रामराज्य स्थापित हो चुका है। भाजपा का यह अभियान थमने वाला नही है,इस कारवां में जुड़ने के8 होड़ लगी है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी का आभार जताते हुए,पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में परचम लहराने की अपील की। चेयरमैन कमलेश मोहन,सोनाबच्चा अग्रहरि,जीत सिंह खरवार, दिलीप पांडेय,राजकुमार अग्रहरि ,ज्ञानू, लक्ष्मण धरिकर, बर्फी लाल समेत दर्जनों वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला।मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने सबका आभार जताया।

इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पत्रकार रमेश यादव एड. व सेराज खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण धरिकर व बर्फी लाल, अपना दल विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा, सपा नेता हरिकेश्वर गोंड़,कांग्रेस के जिला सचिव ज्ञानेंद्र प्रसाद उर्फ़ ज्ञानू महाराज, प्रधान सुभाष भारती,कृपाशंकर कुशवाहा, रमाशंकर सिंह गोंड़, अब्दुल्ला, सोमान, रहमुद्दीन, उस्मान, निजामुद्दीन, अब्दुल करीम सहित दर्जनों अल्पसंख्यकों ने भी भाजपा में विश्वास जताते हुए दामन थाम लिया। कार्यक्रम में राजन चौधरी,सुरेन्द्र अग्रहरि, मनोज सिंह, संजू तिवारी,मोनू सिंह,बुल्लू केशरी,मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा, अजय चंद्रवंशी,जितेंद्र चंद्रवंशी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button