Varanasi

सैकड़ो मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण

दुद्धी,सोनभद्र : रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम विवेकानंद पाली क्लीनिक लखनऊ के तत्वावधान में दुद्धी में हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 103 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर,निःशुल्क जांच के साथ दवा वितरण किया गया। सेवाश्रम के दुद्धी अध्यक्ष विवेक शांडिल्य ने बताया कि इस दौरान सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।जिसमें 36 मरीजों का ईसीजी, 45 मरीजों का रक्त जांच की गई। इसके साथ ही 15 मरीजों की गंभीरता देखते हुए, उन्हें एंजियोग्राफी के लिए सलाह दी गयी।

सैकड़ो मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण

चिकित्सा टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अभय प्रताप सिंह,ईसीजी विशेषज्ञ संजय सिंह तथा मेडिसिन से मुकेश एवं विवेक राय उपस्थित मौजूद रहे। एक पेशेंट ऐसा भी आया जिसके वाल में समस्या दिखाई पड़ा. इस शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, महेशानंद भाई, नगर संघचालक अमरनाथ जायसवाल समेत कई सम्मानित लोगों ने भी अपने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर, चिकित्सकीय परामर्श लिया।

सैकड़ो मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण

इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम दुद्धी के फाउंडर मेंबर नंदकिशोर तिवारी, चंद्रमणि कनौजिया, विंध्याचल प्रसाद,अरुण त्रिपाठी, अनिल कुमार समर्पण हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ गौरव सिंह, प्रशांत कुमार पांडेय, सुधीर कुमार, प्रीति कुमारी, सुनील कुमार तथा सुजीत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अति विशिष्ट अभिभावक महेशानंद भाई ने दीप प्रज्वलित कर, आगंतुकों का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण से सम्मान व आभार व्यक्त किया I

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button