
दुद्धी– बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए उत्पीड़न के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति दुद्धी के नेतृत्व में हिन्दू आक्रोश रैली निकाली गयी। जुलूस में हिन्दू समुदाय से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों ने विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील में पहुंच कर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव को सौंपा।शुक्रवार को दुद्धी नगर में टीसीडी मैदान से जुलूस निकल कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए तहसील प्रांगण पहुंचा और सभा के रूप में तब्दील हो गया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में संदीप गुप्ता बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक, विहिप प्रान्त समरस्ता प्रमुख राजेश सिंह, सुरेन्द्र अग्रहरि, श्रवण सिंह गोंड,कमल कानू आदि वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद हिंदुओं को टारगेट कर उनके ऊपर हमला किया जा रहा है। हिंदुओं के घर, मंदिर व दुकानें जलाई जा रही हैं।महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार एवं हत्याएं की जा रही हैं।वक्ताओं ने बांग्लादेश सरकार को चेताया कि यदि अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा नही की गई तो हम भारत के हिन्दू अपने बांग्लादेशी भाइयों की सुरक्षा स्वंय बांग्लादेश में घुसकर कर लेंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

इस जुलूस में राकेश श्रीवास्तव, आलोक जायसवाल, मनीष मिश्रा, विजय सिंह, सलज श्रीवास्तव, आनंद जी, बीरबहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, पंडित दिप कृष्ण महाराज, संजय जायसवाल, राकेश सिंह, दीपनारायण, राजकुमार, उत्कर्ष, सविता कुमारी मंडल उपाध्यक्ष रेनुकूट, संध्या पांडेय मंडल मंत्री, ममता सोनी, पिंकी रॉय मंडल महामंत्री, पीयूष अग्रहरि, सुमित सोनी, संदीप गुप्ता, गोरख नाथ अग्रहरि, कमल कानू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज महेन्द्र प्रताप सिंह पीएसी बल के साथ मुस्तैद रहे।



