
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भाजपा सरकार में हुआ कार्य : हंसराज विश्वकर्मा
भाजपा ने चुनावी प्रबंधन को दी रफ्तार,सुबह से शाम तक वार्ड कार्यालयों में चली बैठकें
वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशियों की सुबह से शाम तक वार्ड कार्यालयों में सम्पन्न हुई बैठक में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव प्रबंधन एवं चुनाव जीतने के टिप्स दिए।
इस क्रम में मड़ौली वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा, ककरमत्ता वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बेबी कुमारी, लहरतारा वार्ड की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू सरोज, लल्लापुरा खुर्द के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह गौतम, नदेसर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता, राजा बाजार वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार के चुनाव कार्यालयों पर सम्पन्न हुई बैठक में निकाय चुनाव जीतने के टिप्स देते हुए जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लोककल्याण के संकल्प के साथ जनहित में अनगिनत कार्य किये हैं।
उन्होंने कहा कि आम जन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास की प्रत्येक योजना व कार्य का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की पहल भाजपा सरकार में योजनापूर्वक हुई है। उन्होंने कहा लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तरह ही पार्टी कार्यकर्ता नगरीय निकाय के चुनाव में भी पूरी ताकत से जुटें। उन्होंने कहा मोदी-योगी सरकार में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम नगरीय निकाय के चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए प्रत्येक निकाय और वार्ड में पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें।
भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने कहा कि काशी वासियों एवं काशी में प्रतिदिन आ रहे लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। पेयजल, नाली, नाला, सीवर लाइन, गली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश होगी। नगरीय प्रबंधन के लिए तय कर प्रणाली को सरल बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने लिए तय मानकों पर विकास कार्य कराया जाएगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,राजेश खन्ना, सुनील मिश्रा, राजू प्रजापति, अजय गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा, सतीश प्रजापति,अमित पटेल, दिलीप मिश्रा, बृजेश, अमित सिंह रिंकू, जीत बहादुर सिंह, वीरेंद्र पटेल आदि प्रमुख रहे।



