Varanasi

रोप-वे के लिए टेंडर फाइनल कर ,फौरन शुरू करें काम 

महायोजना-2031 के तहत मांगा गया प्रस्ताव 

वाराणसी। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की अध्यक्षता में शनिवार को वीडीए सभागार में बैठक हुई। जिसमें  रोप-वे, वाराणसी महायोजना-2031, सिटी डेवलपमेंट प्लान, सिटी लाजीस्टिक प्लान समेत अन्य विकास कार्यों पर मंथन हुआ। बैठक में रोप-वे परियोजना को लेकर निर्देशित किया गया कि इस दिशा में संबन्धित विभाग टेंडर फाइनल करे और स्वीकृति के उपरांत काम शुरु कराये।

एनएचएलएमएल द्वारा उपलब्ध कराये गये प्लान के अनुसार समस्त अनुभाग आपस में समनव्य स्थापित कर कार्य को कराने का निर्देश दिया गया साथ ही डीपीआर प्राथमिकता पर फाइनल कर उपलब्ध कराने को कहा गया। वाराणसी महायोजना-2031 में शहर की अवश्यकता के अनुसार बस टर्मिनल, ट्रक टर्मिनल, एसटीपी  एवं शहर की अन्य भौतिक अवस्थापना सुविधाओं का प्रस्ताव मांगा गया। सिटी डेवलपमेंट के संबंध में विचार-विमर्श हुआ और अवस्थापना के दृष्टिकोण से शहर में पूर्व में किये गये कार्यों का विश्लेषण करते हुए अग्रिम आवश्यकताओं के दृष्टिगत नये अवस्थापना सुविधाए प्रस्तावित की जाये एवं उनकों महायोजना में भी यथा संभव सम्मिलित कर लिया जाये।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button