Varanasi

सशक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति को देना होगा महत्वपूर्ण योगदान: दिलीप

75वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय एवं रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

वाराणसी : 75 वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय जवाहर नगर एवं भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनियां में भाजपा जनों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानमंत्री जन सम्पर्क कार्यालय जवाहर नगर भेलपुर‌ में पूर्वाह्न 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्र गान हुआ। उपस्थित लोगों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने करने वालों को नमन किया।इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक, एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,मीना चौबे,रामगोपाल मोहले, अशोक पाण्डेय, अशोक चौरसिया,राकेश त्रिवेदी, नवरतन राठी,एनपी सिंह, निर्मला सिंह पटेल,जगदीश त्रिपाठी,अभिषेक मिश्रा, जेपी सिंह, शालिनी यादव,शिशिर त्रिवेदी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

रोहनियां स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर झंडा फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ. इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस की कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और सभी से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान देने का आह्वान किया। क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों व संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की सम्प्रभुता, अखंडता व एकता के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। कहा कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महामंत्री अशोक चौरसिया, मीना चौबे, राकेश शर्मा,डॉ सुदामा पटेल,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दर्शकों के बीच पहुंचे मोदी,‘राम रंग’ में रंगे नजर आए

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button