
वाराणसी : राजलक्ष्मी बुलेट से देश भ्रमण पर निकली हैं, वह 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचेगी, जहां 18 अप्रैल को यात्रा का समापन होंगा.’वोट फॉर मोदी’ के संदेश के साथ 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर ‘बुलेट रानी’,18 अप्रैल को दिल्ली में होगा समापन मोदी को जिताने की अपील करती तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा सोमवार को वाराणसी पहुंची.

मंडुआडीह में वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष सदस्य विधान परिषद हंशराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया । जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर उनके स्वागत में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ समेत स्थानीय लोग भी शामिल रहे ।



