Varanasi

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार 50 करोड़ की योजना से नगर की पेयजल संकट करेगी दूर

जल निगम के अधिकारियों संग चेयरमैन ने किया मौका मुआयना

दुद्धी,सोनभद्र- गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने निजात दिलाने के लिए करीब 50 करोड़ की वृहद योजना तैयार कराई है। इसके लिए शासन के निर्देश पर दुद्धी पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को चेयरमैन कमलेश मोहन के संग बकायदा स्थलीय निरीक्षण कर, रिपोर्ट भी तैयार कर लिया।लगभग 40 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत दुद्धी पेयजल की समस्या से वर्षों से जूझ रहा है।खासकर गर्मी के दिनों में समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है।

नवागत चेयरमैन कमलेश मोहन की नई कार्यकारिणी के शपथ के बाद ही मई व जून माह में पानी की उत्पन्न विकट समस्या को देखकर,चेयरमैन ने तत्काल शासन को पत्र लिखा। जिसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने पेयजल प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए, जल निगम को विस्तृत परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अब स्थायी समाधान के लिए 50 करोड़ रूपये की लागत वाली योजना से जल निगम नगरीय द्वारा कनहर नदी से पानी लिफ्टिंग कर, शुद्ध पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान निकालेगी l नए व अत्याधुनिक तरीके से पाइपलाइन नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में बिछाई जाएगी |

जिसका सर्वे मंगलवार को पहुंचे आशीष कुमार यादव जेई, राजकुमार पटेल एई सोनभद्र ने नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी के साथ किया l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर घर स्वच्छ जल नगरीय योजना का प्रत्यक्ष लाभ जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के सराहनीय प्रयास से अब दुद्धी नगरवासियों को मिल सकेगा l प्रबुद्धजनों की मानें तो चुनावी वादा के अनुसार पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान दुद्धी नगरवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा l

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button