Varanasi

1 सितम्बर से भाजपा के संगठन महापर्व का होगा शुभारंभ

सदस्य बनाते समय भाजपा की निष्ठा,दर्शन एवं संकल्प अवश्य बताएं: अरुण पाठक

  • व्यापक सदस्यता अभियान के माध्यम से मनाया जाएगा संगठन का महापर्व
  • 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके बन सकेंगे भाजपा के सदस्य
  • सदस्यता अभियान को लेकर वाराणसी महानगर की कार्यशाला सम्पन्न

वाराणसी : पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर जगह भाजपा का संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है भाजपा अपने संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि से आगामी 01 सितम्बर से सदस्यता अभियान की शुरुआत महापर्व के रुप में शुरू करने जा रही है। 1 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर, 2-3 सितम्बर को प्रदेश स्तर पर एवं 4-5-6 सितम्बर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। 7 सितम्बर से आमजनों को सदस्य बनाया जाएगा, इसके लिए आवश्यक है कि जिन्हें भी सदस्यता अभियान से जोड़ना है ऐसे कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करना अनिवार्य है। डीजिटल माध्यम से सदस्यता लेने के लिए 8800002024 पर मिस्ड काल करना आवश्यक है।उक्त विचार आज सिगरा, गुलाब बाग़ स्थित भाजपा के कार्यालय पर महानगर में रहने वाले प्रदेश, क्षेत्र एवं महानगर पदाधिकारियों की आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा, वाराणसी महानगर व जिले के प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक ने व्यक्त किये।

श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है–भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प। कहा कि भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। कहा कि भाजपा के संविधान की धारा 3 के अनुसार एकात्म मानववाद हमारा मूल दर्शन है। कहा कि भाजपा के संविधान की धारा 4 में पांच निष्ठाएं वर्णित हैं। एकात्म मानववाद और ये पांचों निष्ठाएं हमारे वैचारिक अधिष्ठान का पूरा ताना-बना बुनती हैं। पहला राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, दुसरा लोकतंत्र तीसरा सामाजिक व आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, चौथा सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता एवं सर्व पंथसमभाव एवं पांचवां मूल्य आधारित राजनीति।

जिला प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि 2014 में हमने बड़ा अभियान लिया था, 2019 में भी हमने सदस्यता का अभियान चलाया था। भाजपा का संगठन अखिल भारतीय स्तर से लेकर बूथ तक है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। देश के हर हिस्से में भाजपा का प्रभाव है।उन्होंने कहा कि हम सदस्यता का महापर्व शुरू करने जा रहे हैं। 1 सितंबर से जब यह महापर्व शुरू होगा तो हमें प्रदेश के हर घर में भाजपा का सदस्य बनाना है, इसके लिए संगठन के अभियान को योजनापूर्वक घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। इसके लिए पार्टी के महापर्व में सब सक्रियता से जुड़कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें। कहा कि सदस्य बनाते समय भाजपा की निष्ठा, दर्ऊ एवं संकल्प जरुर बताएं। कहा कि तीन प्रकार से सदस्य बनाए जा सकता है पहला मोबाइल से मिस्ड कॉल कर, दूसरा नमो एप एवं तीसरा आफ लाइन फार्म भरकर।

श्री पाठक ने सदस्यता अभियान के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 25 सितंबर तक प्राथमिक सदस्यता अभियान, 1 से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान एवं विशिष्ट सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की। संचालन महानगर महामंत्री राहुल सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक पटेल ने किया।

कार्यशाला में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, शंकर गिरी, डॉ राजेश मिश्रा, राकेश त्रिवेदी, मृदुला जायसवाल, डॉ शिवनाथ यादव, केदारनाथ सिंह, तुलसी सुब्रमण्यम जोशी, डॉ वीणा पांडेय, अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, नीरज जायसवाल, राजेश त्रिवेदी, राजकुमार शर्मा, वैभव कपूर, दिनेश कालरा, उत्तम ओझा, दिलीप साहनी, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, कुसुम पटेल सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं महानगर के मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडलों के सदस्यता संयोजक उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button