
भाजपा जनों ने सुनी मन की बात
मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा रखें ध्यान: पीएम मोदी
वाराणसी : प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 96वें एवं 2022 के अंतिम संस्करण को भाजपा जनों ने सुना और आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने वाराणसी स्थित कैंम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम के पश्चात आयुष मंत्री ने कैम्प कार्यालय पर ही भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती के अवसर पर महापुरुष द्वय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। मन की बात सुनने वालों में गौरव राठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर,संतोष सैनी, आदि प्रमुख रहे।
“मन की बात में पीएम मोदी ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किया और 2023 की चुनौतियों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर सावधान रहने की हिदायत भी दी। पीएम ने कहा, ‘आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं पड़ेगी।
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपे को उनकी जयंती पर याद किया। पीएम ने कहा, ‘आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है।
पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही मैं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए गोवा में था। इसमें 40 से ज्यादा देशों के डेलिगेट्स शामिल हुए और यहां 550 से अधिक साइंटिफिक पेपर्स प्रजेंट किए गए। भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने यहां एग्जिबिशन में अपने प्रोडक्टस को डिस्प्ले किया। चार दिनों तक चले इस एक्सपो में एक लाख से भी अधिक लोगों ने आयुर्वेद से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को एंजॉय किया। आयुर्वेद कांग्रेस में भी मैंने दुनिया भर से जुटे आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के सामने एविडेंस बेस्ड रिसर्च का आग्रह दोहराया।
कैंट विधानसभा के दिशा कान्वेंट स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात
कैंट विधानसभा के दिशा कान्वेंट स्कूल स्थित बूथ संख्या 59 पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में पीएम मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि 2025 तक भारत को टीवी रोग से मुक्त कराना है। कहा कि ब्रेस्ट कैंसर मरीजों में 75 प्रतिशत मृत्यु दर में कमी आई है जिसका श्रेय टाटा मेमोरियल सेंटर को जाता है। ‘नमामि गंगे’ के बारे में पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी परंपरा और संस्कृति का मां गंगा से अटूट नाता है। ऐसे में सदियों से कल-कल बहती मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ।
इसी उद्देश्य के साथ, आठ साल पहले, हमने, ‘नमामि गंगे अभियान’ की शुरुआत की थी ।” हम सभी के लिए यह गौरव की बात है, कि, भारत की इस पहल को, आज, दुनियाभर की सराहना मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र ने ‘नमामि गंगे’ मिशन को ईकोसिस्टम को रीस्टोर करने वाले दुनिया के टॉप टेन इनिशिएटिव्स में शामिल किया गया है।’मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ आज हर भारतीय के मन में रच-बस चुका है। साल 2014 में शुरू हुआ ये कार्य जन आंदोलन का रुप ले चुका है। मन की बात सुनने वालों में पूजा पांडेय, कविता आनंद, स्नेहा, मीनाक्षी सिंह, नंदिनी, सुमन, मंजू, मनोरमा,चंदा, अंजलि, काजल,पूजा, बबीता, सुरभी, छाया, गीता, गुड़िया आदि प्रमुख रही ।



