
भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने शुलटंकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना, जरुरत मंदों का बाटा कंबल
सी.आर.पी.एफ.के जवानों के साथ गंगा घाट व सीढ़ियों की सफाई की
वाराणसी : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने माधोपुर स्थित शुलटंकेश्वर महादेव मंदिर में आज पूर्वान्ह सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गौ माता की पूजा की इसके बाद सी.आर.पी.एफ.के जवानों के साथ गंगा घाट व सीढ़ियों की सफाई की। इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।वहां मौके पर ही बड़ी संख्या उपस्थित उम्र दराज गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कम्बल वितरित किया।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी जो आज जन आंदोलन का रुप ले चुका है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व प्रदेश सरकार गरीब जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की पहल पर गरीब जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया जा रहा है।



