Varanasi

अग्रबंधुओ ने किया नवागत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का अभिनंदन

वाराणसी : नवागत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का अभिनंदन अग्रबंधुओ ने शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित उनके कार्यालय में किया। इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही संकल्प संस्था द्वारा संचालित “क्षयमुक्त काशी, निरोग काशी” अभियान, संकल्प अन्नक्षेत्र सहित शिक्षा, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए संस्था की स्मारिका पुस्तक “संकल्प” भेंट किया।

आर्ट ऑफ लिविंग के रमेशचंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, श्री काशी अग्रवाल समाज के प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरीश जी अग्रवाल, श्री अग्रसेन सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (आढत वाले), श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध डॉ रितु गर्ग, डॉ संजय गर्ग, आशीष अग्रवाल ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अग्रबंधुओ से स्नेहपूर्वक मिलते हुए समाज के विकास के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button