श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
दुर्गावाहिनी की सैकड़ो वीरांगनाएं हुई शामिल
दुद्धी,सोनभद्र : अयोध्या में करीब पांच सौ साल की लम्बी लड़ाई के बाद बने भव्य मंदिर में सोमवार को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही समूचा नगर जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत विहिप की अगुवाई में श्रीरामलीला मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आरएसएस,बजरंग दल,दुर्गावाहिनी, भाजपा, अभाविप, जेबीएस, श्रीरामलीला कमेटी समेत विभिन्न धार्मिक संगठनों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, लखन,माँ जानकी व हनुमान जी की अनुपम झांकी पूरे शोभायात्रा में आकर्षण की केंद्र बनी रही। वहीं डीजे पर बज रहे रामधुन व भक्ति गीतों पर झांकी में चल रहे दुर्गावाहिनी की वीरांगनाओं सहित हजारों युवक युवतियां नाचते-झूमते नजर आये।

जुलूस श्री संकट मोचन चौक,माँ काली मंदिर तिराहा से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया और शिवाजी तालाब पर जाकर सम्पन्न हुआ। यहां भी पहले से ही प्रभु श्रीराम लखन व माँ जानकी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वृहद भंडारा चल रहा था। शोभायात्रा से नगर भ्रमण कर लौटे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।
जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने संभाल रखी थी। इस दौरान योगेश जी,रितेश जी,विवेक जी, रविन्द्र जायसवाल, सुमित सोनी,संदीप गुप्ता, दिलीप पांडेय, राखी जायसवाल, सुरेन्द्र अग्रहरि, कन्हैया अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता,कमल कानू,पंकज जायसवाल, गोरख अग्रहरि, संजू तिवारी, विक्की तिवारी,धर्मेंद्र सिंह, विष्णुकांत तिवारी, कृपाशंकर,मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा,चिंटू सोनी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रामोत्सव 2024: मंदिर वहीं बना है,जहां बनाने का संकल्प लिया थाः सीएम योगी
विवादों को पीछे छोड़ रामराज के लिये हर किसी को आना होगा आगे: भागवत
रामोत्सव 2024 :हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, दिव्य मंदिर में रहेंगेः पीएम मोदी



