Entertainment

ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 का पहला दिन पहला शो हाऊसफुल, रचा नया इतिहास

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले फिल्म अभिनेता अथर्व सिंह ने कमाल का अभिनय करके दर्शकों का मन मोह लिया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की धरती के लाल अथर्व ने रूपहले परदे पर अभिनय का कमाल दिखाकर अपने क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सिनेप्रेमियों का दिल जीत लिया है। लॉक डाउन के बाद आज़मगढ़ के मुरली सिनेमा मल्टीप्लेक्स में रिलीज की गई पहली भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 का पहला दिन पहला शो हाऊसफुल रहा। दूसरा और तीसरा शो में दर्शकों का हुजूम देखने को मिला। इस तरह से इस फिल्म ने नया इतिहास रच दिया। इस फ़िल्म को पूरे परिवार के साथ देख जा रहा है। महिला दर्शक भी सिनेमाहॉल में फिल्म देखने आईं। फ़िल्म देखने वाले हर किसी ने नवोदित अभिनेता अथर्व के अभिनय की भूरि भूरि प्रशंसा की है। इस फिल्म में अथर्व ने कॉलेज छात्र की भूमिका में है, जो पहलवानी भी करता है। उनकी नायिका नेहा प्रकाश हैं। उनकी युगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
उल्लेखनीय है कि साईं एंटरटेंमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्‍म ‘ससुरा बड़ा पैइसावाला 2’ का निर्माण किया गया है। फ़िल्म निर्माता व निर्देशक अजय सिन्‍हा हैं। पारिवारिक रिश्तों के कथानक पर आधारित इस फिल्‍म में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश के साथ संतोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव व प्रशांत, रागिनी, चन्द्रकान्त यादव आदि प्रमुख भूमिका में है। कथा पटकथा संवाद लीला सिन्हा और अजय सिन्हा ने लिखा है। गीत-संगीत विनय बिहारी का है। छायांकन मनीष के व्यास, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अशोक सागर का है। प्रचारक रंजन सिन्‍हा और रामचन्द्र यादव हैं।
गौरतलब है कि पन्द्रह साल पहले भोजपुरी सिनेमा में इतिहास रचने वाली फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला की अपार सफलता ने मंद पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में प्राण फूंकने जैसा कार्य किया था। अब एक बार फिर पन्द्रह वर्ष के बाद निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा ने ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 का निर्माण करके इतिहास दोहराया है। जिस तरह से उन्होंने वर्तमान सांसद व मेगास्टार मनोज तिवारी को बतौर हीरो लांच किया था। उसी तरह फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 से भोजपुरी सिनेमा के नवोदित अभिनेता अथर्व सिंह को लांच किया है। फिल्म निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा ने दावा किया था कि मेगास्टार व वर्तमान सांसद मनोज तिवारी व भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अभिनीत ब्लॉक बस्टर फ़िल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला की अपार सफलता के पंद्रह साल बाद एक बार फिर से उन्होंने फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 में भी नया प्रयोग किया है, जोकि दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 को लेकर अथर्व सिंह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सिनेमा पूजा है और दर्शक मेरे भगवान हैं। सिनेप्रेमियों के लिए और मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि ये फ़िल्म मेरे गृह जनपद के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल मुरली सिनेमा में प्रदर्शित की गई है। मेरे अभिनय और फ़िल्म को पसंद करने वाले सभी दर्शकों एवं मेरे शुभचिंतकों को मैं तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button