Varanasi

काशी में शक्ति प्रदर्शन: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Yogi Adityanath ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। पहली बार काशी आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से Kashi Vishwanath Temple तक जगह-जगह पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश व केंद्र के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगवानी की एवं अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी रहे। दोनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ से सुखी, समृद्ध देश-प्रदेश की कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कें प्रथम काशी आगमन हुआ भव्य स्वागत स्वागत कें क्रम में एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करने वालों‌ में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मोर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, केबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, एमएलसी धर्मेंद्र राय आदि प्रमुख रहे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक के मार्ग पर हुआ भव्य स्वागत

बाबतपुर तिराहे पर पवन सिंह, शिवपुर पर संजय सिंह, अतुलानंद पर जगदीश त्रिपाठी, अशोक जाटव, अरविंद सिंह, मधुकर चित्रांश, जेपी सिंह, सुजीत मोर्या, रंणजय सिंह, मैदागिन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में सुधीर त्रिपाठी, गौरव राठी, संजय विशम्भरी, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष सैनी, सौरभ राय, अरुण पांडेय, प्रमोद राय,सौरभ पाठक, दिलीप यादव,काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में आलोक श्रीवास्तव, राजीव सिंह डब्बू, बबलू सेठ, संजय केशरी, संतोष सोलापुरकर आदि ने ढोल नगाडे के बीच पुष्प वर्षाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत

काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दुसरे दिन 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन हेतु जाएंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत हेतु पांच प्वाइंट बनाए है। इन पांच प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाडे, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखडियों‌ की वर्षाकर स्वागत करेंगे। इन पांच प्वाइंट पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित रहेंगी। ये पांच प्वाइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य है।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ,रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन करेंगे स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।पीएम व सीएम बुधवार सुबह लगभग 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर शीश नवाने जाएंगे। रास्ते में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया है। यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी की गई है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच प्वाइंट बनाए हैं। इन प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। इन पांच प्वाइंट पर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित रहेगी। ये पांच प्वाइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य है।

“अब बदलेगी काशी की तस्वीर, नगर निगम से लेकर तालाबों तक बड़ा फैसला”

नारी वंदन सम्मेलन में योगी का तीखा हमला-कांग्रेस-सपा पर क्यों भड़के?

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button