Varanasi

लायंस क्लब वाराणसी रॉयल ने किया वृक्षारोपण, 200 पौधों का वितरण

लायंस क्लब वाराणसी रॉयल ने लायंस सेवा सप्ताह के समापन पर सिगरा स्थित मैरिज पॉइंट में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण करने के साथ करीब 200 पौधे वितरित किए गए। क्लब सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

वाराणसी। “सेवा से संवेदना” के संदेश के साथ लायंस सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर लायंस क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से गुरुवार, 8 अक्टूबर को सिगरा स्थित मैरिज पॉइंट के लॉन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्लब सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गुलाब, बेला, चमेली, आम, पपीता और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगभग 200 पौधों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल, सचिव ला. संजीव अग्रवाल (मक्कू), कोषाध्यक्ष ला. रवि रंजन अग्रवाल, सेवा सप्ताह संयोजक ला. पीयूष अग्रवाल, ला. सुमित अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक ला. अमर अग्रवाल एवं ला. अनूप अग्रवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा ला. विजय अग्रवाल, ला. सौमित्र अग्रवाल, ला. ऋषिदेव अग्रवाल, ला. आनंद अग्रवाल, ला. अंजनी झुनझुनवाला, ला. प्रदीप माहेश्वरी, ला. सुशील अग्रवाल सहित क्लब के अन्य लायन सदस्य एवं सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। ममता भाभी, किरण भाभी, वर्षा भाभी एवं निभा भाभी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को आत्मीय एवं यादगार बनाया।

मैरिज पॉइंट के सुंदर लॉन में क्लब सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर ममता अग्रवाल भाभी द्वारा सभी सदस्यों को गरमा-गरम जलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इससे कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

इस अवसर पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष ला. सौमित्र अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान समय की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की जिम्मेदारी भी है। पेड़-पौधे हमें स्वच्छ वायु, हरियाली और बेहतर पर्यावरण प्रदान करते हैं। इसलिए केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब वाराणसी रॉयल सदैव “मानव सेवा ही माधव सेवा है” के मूल भाव के साथ समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न सेवा गतिविधियों की कड़ी में यह वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम भी पर्यावरण और समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

हवा में करतब, गंगा पर निगरानी और जमीन पर सुरक्षा का जाल, काशी एयर शो की तैयारियां जानिए

जब सेवा बनी संवेदना: गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा, गुड़ और रोटियां

Related Articles

Back to top button