Crime

झील में डूबने से चार बच्चों सहित पांच व्यक्तियों की मौत

गुजरात ।अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चार बच्चों समेत पांच व्यक्तियों को झील से बाहर निकाला। उन्हें चाणस्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन पांचों को मृत घोषित कर दिया। गुजरात के पाटन जिला स्थित एक झील में चार बच्चों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पाटन पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना चाणस्मा तालुका स्थित वडावली गांव के बाहरी इलाके में हुई।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक चरवाहे थे। पुलिस के अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी बकरियां झील के निकट चर रही थीं, तभी पांच व्यक्तियों में से एक फिसलकर झील में गिर गया। अन्य लोग भी उसे बचाने के लिए झील में कूद गए लेकिन सभी डूब गए।’’ अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चार बच्चों समेत पांच व्यक्तियों को झील से बाहर निकाला।उन्हें चाणस्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन पांचों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिमरन सिपाही (13), मेहरा मालेक (9), अब्दुल मालेक (10), सोहेल कुरैशी (16) और फिरोजा मालेक (32) के रूप में हुई है।(वीएनएस)

नंबर को लेकर तनाव नहीं लें छात्र और अभिभावक, बच्चों की अनूठी प्रतिभा को पहचानें: मोदी

महाकुम्भ 2025 : प्रतिदिन औसतन 1.44 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button