तड़के 3:30 बजे गूंजी गोलियां, मोनू सिंह हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
देवरिया के भलुअनी में चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार तड़के सोनाड़ी मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो हत्यारोपितों चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चाइना अंसारी के पैर में गोली लगी। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
देवरिया। भलुअनी कस्बे में हुए चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मुठभेड़ रविवार सुबह करीब 3:30 बजे सोनाड़ी मोड़ के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद चाइना अंसारी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर भागने और फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी।
गोली लगने से घायल आरोपित को तत्काल उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
मोनू सिंह हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस अब हत्या के कारण, घटना में शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
सीलबंद लिफाफा खुला तो सामने आए निबंध के विषय, बरेका में 267 बच्चों ने दिखाई लेखनी की ताकत
5,826 मीटर की ऊंचाई पर पूर्वा का तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह की तैयारी



