Politics

‘संगठन पहले’ के मंत्र के साथ भाजपा की नई तैयारी, हर कार्यकर्ता को जोड़ने पर जोर

वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में विभाग एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौरसिया ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा ने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उनकी क्षमता, योग्यता व रुचि के अनुसार जिम्मेदारी देने की बात कही। बैठक में बेहतर समन्वय, संवाद और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया में रविवार को विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विभागों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौरसिया उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी तथा मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ आपसी समन्वय और संवाद के साथ सक्रिय होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। कार्यकर्ता ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और उसकी पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय, निरंतर संवाद और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ऊर्जा से निभाएगा तो संगठन की शक्ति और व्यापक होगी। अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से ‘संगठन पहले’ की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

क्षमता और योग्यता के अनुसार मिलेगी जिम्मेदारी

विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक विभाग और प्रकोष्ठ की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ सक्रिय होकर कार्य करें। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा उन्हें भी संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागी बनाने के निर्देश दिए। डॉ. ओझा ने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी, ताकि उनकी प्रतिभा, क्षमता और योग्यता का उपयोग संगठन को मजबूत बनाने में किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद या जिम्मेदारी बांटना नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने, सीखने और संगठन के लिए योगदान देने का अवसर उपलब्ध कराना है।

क्षमता और रुचि के अनुरूप जिम्मेदारी

बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच यह संकल्प दोहराया गया कि ‘हर हाथ को मिलेगा काम” और “हर कार्यकर्ता को मिलेगा सम्मान।’’ भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता नवरतन राठी ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता और रुचि के अनुरूप जिम्मेदारी मिले तथा उसकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, विभागों एवं प्रकोष्ठों को अधिक सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रत्येक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पूरी ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौरसिया,क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी,विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा, महामंत्री अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित राय, सदस्य अनिल गुप्ता, सीए प्रमोद, डीवी फाउंडर बीर भद्र सिंह, विशाल केशरी, गजानन जोशी, मनोज यादव, आशीष साहू, संजीव चौरसिया, दीपक सिंह एवं ऋषिकेश सिंह सहित विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

10 नदियों के जल से अभिषेक के बाद काशी से वडनगर रवाना होगी बाइक यात्रा, जानिए पूरा प्लान

अखिलेश यादव ने उठाया काशी के जलभराव का मुद्दा, महापौर बोले- ‘सीवर में बोरी किसने डाली, CCTV बताएगा’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button