
प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीतिक भागीदारी के लिए भरी हुंकार, कहा गोरखपुर की रैली से होगा वैश्य समाज का राजनीतिक सूर्योदय
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में आयोजित मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजनोत्सव समारोह में वैश्य समाज ने राजनीतिक भागीदारी के लिए हुंकार भरी है। मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी 22 दिसंबर को गोरखपुर में मध्यदेशीय वैश्य महासभा द्वारा राष्ट्रीय हुंकार रैली होगा।
इस रैली से ही वैश्य समाज का राजनीतिक सूर्योदय होगा। जिसमें लाखों की संख्या में वैश्य समाज के लोगों की मौजूदगी पूरे देश के सभी राजनीतिक दलों के लिए एक चेतावनी होगी। जनसंख्या के हिसाब से अब वैश्य समाज को भी राजनीतिक भागीदारी देनी होगी। वैश्य समाज की बहुत उपेक्षा हो चुकी है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।



