Varanasi

‘राउंड स्क्वायर की ओपेन सेरेमनी सम्पन्न’

वाराणसी : राउंड स्क्वायर के अंतर्गत सनबीम सनसिटी करसना विद्यालय परिसर में ओपन सेरेमनी का समापन जोश एवं उत्साह के साथ हुआ।नियोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत सनबीम सनसिटी के छात्रों द्वारा आर्केस्ट्रा प्रस्तुतिकरण से हुई, इसके बाद विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रतिस्थापना का कार्यक्रम किया गया तथा गेस्ट एवं स्पीकर्स को फैसिलिटेट किया गया। राउंड स्क्वेयर में जो विद्यालय पार्टिसिपेट कर रहे हैं, उन्होंने फ्लैग बैरियर मार्च के द्वारा अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर सनबीम ग्रुप  प्रतिमा गुप्ता ने कॉन्फ्रेंस थीम पर अपने विचार प्रस्तुत किए किए। बिंग सस्टेनेबल कार्यक्रम के अंतर्गत कोर कमेटी के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके ठीक बाद सनबीम ग्रुप के ऑनरेरी डायरेक्टर श्री हर्ष मधोक ने सभा को संबंधित किया। ऑनरेरी डायरेक्टर के संबोधन के पश्चात सनबीम सनसिटी के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सल चेंट्स पर एक कोरियोग्राफी प्रस्तुत किया।

सनबीम ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती अमृता वर्मन जी ने वीडियो एड्रेस के माध्यम से कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा सनबीम ग्रुप के चेयरपर्सन डॉक्टर दीपक मधोक व वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक जी ने कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।इस क्रम में स्कूल्स सपोर्ट डॉयरेक्टर साउथ एशिया श्रीमती बलबीर संधु ने सभा को संबोधित किया और अपनी शुभकामनाएं दी। इंडियन नॉवलिस्ट, स्क्रीन राइटर तथा पब्लिक स्पिकर मिस्टर आनद नीलकंठ ने अपने संबोधन में ‘रामायण’ का जिक्र करते हुए इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण पुस्तक बताया। ‘की नोट’ स्पीकिंग में इकोलॉजी और लर्निंग के माध्यम से जम्मू एवं कश्मीर के फर्स्ट एनवायरमेंटल लॉयर श्री नदीम कादरी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा उनका यह बताया कि किस प्रकार जम्मू कश्मीर में केसर की खेती बड़ी मात्रा में होती है तथा अधिक संख्या में माइग्रेटेड पक्षी हैं वह कुछ समय के लिए यहां अपना आशियाना बनाते हैं तथा यहां के वातावरण से प्रभावित होकर के यही बस भी जाते हैं। इसके अंतर्गत उन्होंने पर्यावरण से संबंधित बहुत सारे प्रश्न बच्चों से पूछे और उनके प्रश्नों का समाधान भी किया

राउंड स्क्वायर के तहत सनबीम सनसिटी विद्यालय के करीब 60 बच्चे बनारस बीड्स फैक्ट्री विजिट करने के लिए गए जहां उन्होंने फैक्ट्री में काम कर रहे कामगारों के सर्विस वैल्यू को जाना और उनके श्रम की सराहना की।‘मेकर्स एक्टिविटी एवं स्किल लैब’ के सेशन में मिस्टर प्रणब मुखर्जी द्वारा विद्यालय के बच्चों को थिएटर के वर्बल एवं नॉनवर्बल कम्युनिकेशन की प्रक्रिया को समझाया गया। इसी सेशन में श्री सहज उमंग सिंह भाटिया ने मोबाइल द्वारा बच्चों को डॉक्यूमेंट्री मेकिंग के गुण सिखाए।‘बराजा’ सेशन में राउंड स्क्वेयर में शामिल समस्त विद्यार्थियों ने आज दिन भर के कार्यक्रम की समीक्षा की तथा कार्यक्रम को बेहतर और रोचक कैसे बनाया जा सकता है इस पर चर्चा की। ओपन सेरेमनी का दिवसीय समापन सनबीम सनसिटी विद्यालय के छात्रों द्वारा थिएटर एक्ट प्रस्तुत करने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय डिग्निटरीज एवं प्रबंधन के अलावा राउंड स्क्वायर में शामिल विद्यालय के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button