Varanasi

जयश्री फाउंडेशन ने कचहरी में निःशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र- तहसील मुख्यालय कचहरी परिसर में जयश्री फाउंडेशन दुद्धी के सौजन्य से निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता द्वारा प्याऊ का फीता काटकर किया गया।

इस भीषण गर्मी एवं आसमान से बरस रही आग के बीच प्यास से व्याकुल वादकारियों,अधिवक्ताओं एवं राहगीरों के लिए पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु प्रबुद्धजनों ने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की।इस दौरान उपस्थित नगर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कचहरी परिसर में निःशुल्क प्याऊ की स्थापना के लिए संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासे को जल पिलाने से पुण्य कार्य कुछ भी नही।

उन्होंने जनहित में इसी प्रकार के अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए फाउंडेशन पदाधिकारियों को प्रेरित किया।सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, पूर्व बार अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता एवं राकेश श्रीवास्तव, पीसी गुप्ता, उमेशचंद, आशीष गुप्ता,धर्मबीर,राकेश गुप्ता,उमेश पांडेय, समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने कहा कि गर्मी के दिनों में देसी फ्रिज घड़े का शीतल जल अब बहुत कम ही मिलता है।इस पुनीत कार्य के लिए जयश्री फाउंडेशन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button