Entertainment

अंकुश राजा और शिल्पी का नया गाना ‘ऐसा जीजा हुआ ना होगा’ रिलीज

अंकुश राजा और शिल्पी का नया गाना ‘ऐसा जीजा हुआ ना होगा’ रिलीज हो गया है।गाना ऐसा जीजा हुआ ना होगा ,टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।गाने को अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ गाया है।इस गाने में शिल्पी राघवानी नजर आ रही है। गाना को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि लगातार हमने कई गाने किए हैं उन सब में यह होली गाना सबसे स्पेशल है। उम्मीद है कि दर्शकों को कोई आप पसंद आए की और वह हमें अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।

उन्होंने कहा कि होली के रंग में थोड़ी शरारत तो होती है। थोड़ी ठिठोली भी होती है जो आपको इस गाने में भी नजर आने वाली है। मैं शुक्रिया कहूंगा टी-सीरीज हमार भोजपुरी को जिन्होंने भोजपुरीया लोगों की होली को अपने होली स्पेशल गानों से ख़ास बनाया है।वही टी-सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी लोक संस्कृति बेहद समृद्ध है, जहां संस्कृत का समागम उसके स्तर को और भी बढ़ता है।

इसलिए हमने होली जैसे लोक त्यौहार को यादगार बनाने के लिए अपने चैनल से एक से बढ़कर एक कहानी लेकर आए हैं। उसमें से यह गाना भी खास है। तो हमें उम्मीद है कि भोजपुरी के दर्शन इस गाने को भी उतना ही प्यार देंगे जितना कि दूसरे अन्य गाने को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा जीजा हुआ ना होगा के गीतकार छोटू यादव है, जबकि म्यूजिक विकी बॉक्स का है और निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। कोरियोग्राफर उधारी बाबू हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button