Varanasi

मंत्री दयालु ने जन्मदिन पर की गरीबों की सेवा, खिलाई समरसता की खिचड़ी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व यूपी के वित्त मंत्री समेत पदाधिकारियों, मंत्रियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ का सुबह से ही शुभकामना देने के लिए लगा रहा तांता

  • श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन,पूजन कर प्रदेश व देश की समृद्धि की प्रार्थना की
  • हुकुलगंज में दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के बच्चों को बांटी स्टेशनरी

वाराणसी : उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने बुधवार को अपना जन्मदिन सेवा कार्य करके मनाया। गरीबों की सेवा की तो उन्हें समरसता की खिचड़ी खिलाई। गरीब व अनाथ बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित किया।जन्म दिन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना समेत बड़े नेताओं, मंत्रियों,पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामना दी।

इस अवसर दशाश्वमेध मार्ग पर स्थित खिचड़ी बाबा के दर्शन-पूजन कर मंदिर पर समरसता खिचड़ी का वितरण किया। इसके पुर्व श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन किया पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हुकुलगंज में दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी कीट वितरण किया। मंत्री दयालु ने कहा कि इस शुभ अवसर पर जनता जनार्दन,शुभचिंतकों,पार्टी जनों द्वारा मिली शुभकामनाओं से अभिभूत हूँ। इस अवसर पर संतोष सैनी,पीआरओ गौरव राठी, आकाश सेठ, सौरभ राय, सौरभ पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इन्होंने भी दी शुभकानाएं

विधायक अपना दल विनय वर्मा, एमएलसी अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव,काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियो,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button