Varanasi

लक्ष्य साधकर ही मंजिल को किया जा सकता है हासिल : न्यायमूर्ति पीसी गुप्ता

दुद्धी : मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसाइटी के अगुवाई एवं बार एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित एक समारोह के तहत क्षेत्र की माटी में जन्में न्यायमूर्ति एवं जजों का अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंदौर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पीसी गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य को साधे बिना मंजिल नही मिल सकती। उन्होंने अपने उपलब्धि के पीछे का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जीवन भर नाकामयाबी की आग में जलने से अच्छा है कि आप अपने लक्ष्य को साधने के लिए कुछ महत्वपूर्ण समय में अपने को तपा लें। मैंने भी घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण अपने अभिभावकों से विरोध लेकर संघर्ष किया और आज इस मुकाम पर हूं।

उन्होंने क्षेत्र के हर युवाओं से आह्वान किया कि प्रारम्भ के परिश्रम से भविष्य को संवारने का काम करें। जिला जज शिवकुमार सिंह एवं सेवानिवृत्त जिला जज विजय शर्मा ने भी अपने अनुभव शेयर करते हुए, इस कार्यक्रम के लिए लोगों का आभार जताया।विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन अरुण त्रिपाठी ने न्यायाधिकारियों को न्याय के लिए ईश्वर का दर्जा देते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस क्षेत्र से डेढ़ दर्जन न्यायिक क्षेत्र में उच्व पदस्थ पर अपनी सेवा दे रहे हैं। खासकर इंदौर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति की सेवा दे रहे मा.पीसी गुप्ता क्षेत्र ही नही अपितु पूरे जनपद के लिए गौरव हैं।

अध्यक्षता कर रहे सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी , नंदलाल,प्रभु सिंह,चेयरमैन कमलेश मोहन,रामेश्वर राय,दिलीप पांडेय,रामपाल जौहरी,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,सत्यनारायण यादव, जितेन्द्र चंद्रवंशी समेत अन्य वक्ताओं ने अपनी माटी में जन्मे और न्याय के क्षेत्र में उच्च पदस्थ पर सेवा दे रहे सभी न्यायाधिकारियों का अभिनंदन किया। संचालन मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ने किया। इसके पूर्व सभी न्यायाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।इस मौके पर एसडीएम न्यायिक,नवनियुक्त मुंसिफ मजिस्ट्रेट अभिषेक जायसवाल,शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि, शासकीय अधिवक्ता आशीष जायसवाल, प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पांडेय,अरुणोदय जौहरी, विष्णुकांत तिवारी,रमेश सिंह, इंद्रेश सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, सचिव जसवंत सिंह,गणेश जौहरी उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button