Varanasi

दो दिनों में सड़क की पटरी पर चल रहे मीट मछली की दुकानों को हटाने के निर्देश

आबादी व स्कूल मार्ग में मांस बेचने को लेकर समाजसेवी एवं अधिवक्ताओं ने एसडीएम से की थी शिकायत

दुद्धी सोनभद्र : नगर पंचायत अंतर्गत नगर की आबादी एवं स्कूल मार्ग की सड़क किनारे पटरी पर संचालित होने वाले मीट की दुकानों को कृषि मंडी में वैधानिक तरीके से स्थानांतरित करने का फरमान एसडीएम ने जारी किया है। जिससे मीट मछली के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय के पास शुक्रवार को पहुंचे दर्जनों संभ्रांतजनों एवं अधिवक्ताओं ने कहा कि गत संपूर्ण समाधान दिवस में प्रकरण संख्या 000953 द्वारा सड़क किनारे पटरी पर लगने वाले मीट मछली की दुकान पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी l इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत संख्या 0016293 दर्ज किया गया था l

आज पुनः इस संदर्भ में घनी आबादी एवं सेंट जेवियर्स व जेम्स स्कूल में पढ़ रहे नौनिहालों के मस्तिष्क पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर एसडीएम से दुद्धी बार के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय , सचिव दिनेश कुमार ,भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय, मनोज मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी,अरुणोदय जौहरी, दुद्धी क्रय विक्रय अध्यक्ष आशीष तिवारी, संतोष कुमार, राजीव रंजन जौहरी, योगेश कुमार पांडेय, सत्यनारायण यादव, हरिओम अग्रहरि, कन्हैयालाल जायसवाल समेत दर्जनों ने शिकायत की। उप जिलाधिकारी श्री राय ने पशु चिकित्साधिकारी व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दो दिनों के भीतर ऐसे लोगों को दुकान हटाने का सूचना देने के उपरांत शासनादेश के अनुसार वैधानिक और प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है l

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button