Varanasi

चेयरमैन ने फीता काटकर बहुद्देश्यीय हाल का किया लोकार्पण

मांगलिक एवं अन्य कार्यों के लिए स्थानीयजनों को होगा सुलभ : कमलेश मोहन

दुद्धी,सोनभद्र : संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नगर में 79.78 लाख की लागत से बने बहुद्देश्यीय हाल का लोकार्पण चेयरमैन कमलेश मोहन ने शिलापट्ट का अनावरण व फीता काटकर किया। लोकार्पण के उपरांत चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि गरीब एवं मध्यम परिवार के मांगलिक समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए लम्बे समय से दुद्धी में एक बहुद्देश्यीय हाल का इंतजार था, जो आज लोकार्पण के साथ पूरा हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल सिद्धांत सबका साथ,सबका विकास से जुड़ा है। आमजन की समस्या व सुविधा को ध्यान में रखते हुए, समय से इस हाल का निर्माण पूरा कराकर, लोकार्पण किया गया। मध्यम व गरीब परिवार के लोगों को अब महंगे होटल व लान से निजात मिलेगा और न्यूनतम शुल्क पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाल लोगों को उपलब्ध होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने सुशासन के साथ साथ आमजन के सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर नगर में बहुद्देश्यीय हाल का निर्माण कराया है।इससे विशेष रूप से मध्यम व गरीब वर्ग के लाभान्वित होंगे।

उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊर्जावान कार्यशैली पर आभार जताते हुए कहा कि नगर में पहली बार भाजपा की जीत का प्रत्यक्ष लाभ नगरवासियों को तेजी से हो रहे विकास के रूप में मिलने लगा है। इस मौके पर सभासद निरंजन कुमार,राकेश आजाद, शाहनवाज खान,आमेश सिंह,धीरज जायसवाल, शाहिद,आनन्द अग्रहरि,मोहित अग्रहरि, लिपिक आलोक कुमार,कौशल जौहरी,आशीष कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button