Varanasi

भाजपा कार्यकर्ता की पहचान किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने वाले परिश्रमी के रुप में होती है: धर्मपाल

देश की जनता ने परिवार वाद, जातिवाद तथा राजतंत्र की सोच से बने गढ़ों को ढहाया और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति को चुना: धर्मपाल सिंह

वाराणसी : प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से विजय का परिणाम देने में सक्षम है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने आज वाराणसी में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनियां पर 6 जिले गाजीपुर, भदोही, चंदौली, गंगापार, यमुनानगर, कौशांबी की 16 विधानसभा सीटें जहां हमें सफलता नही मिली, उन सभी विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर अपने विश्वास की मुहर लगाकर देश की सम्मानित जनता ने परिवारवाद, जातिवाद तथा राजतंत्र की सोच से बने गढ़ों का ढहाया है और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति को चुना है। भाजपा कार्यकर्ता की पहचान किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने वाले परिश्रमी के रूप में होती है। श्री धर्मपाल ने कहा कि विश्व में बढ़ती भारत की शक्ति, आर्थिक, सांस्कृतिक व सामरिक रूप से सशक्त होते भारत की गाथा प्रत्येक जन तक पहुंचाने का कार्य अनवरत रूप से करना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की सशक्त कानून व्यवस्था तथा अंत्योदय के लक्ष्य को पूर्ण करती जनकल्याणकारी योजनाएं हमारी चर्चाओं में सम्मिलित होना चाहिए।

श्री धर्मपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं मजबूत बूथ संरचना, और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटे भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि अब कम समय में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है आप सब के परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए चर्चा हुई तथा कार्य योजना बनाई गयी।बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button