Varanasi

पिंक बूथ महिला सहायता केंद्र का फीता काटकर डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ

दुद्धी,सोनभद्र : शनिवार को नगर के प्रमुख मार्ग रामनगर तिराहे पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पिंक बूथ महिला सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। अधिकारी द्वय ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा की दृष्टि और उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नगर के प्रमुख तिराहे पर महिला सहायता केंद्र पिंक बूथ स्थापित की गई है। पिंक बूथ में हर समय महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। बाजार होने की वजह से महिलाओं का यहां आना-जाना लगा रहता है। जहां पर मातृ शक्ति अपनी बात को बेहिचक जाकर कह सकती हैं।

अधिकारी द्वय ने महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज और प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह को महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए,त्वरित निस्तारण करने और आपराधिक मामलों में आरोपी के साथ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए।खासकर भीड़-भाड़ वाले सभी स्थानों पर सीसीटीवी को एक्टिव रखकर, निगरानी रखने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही अधिकारी द्वय ने पिंक बूथ निर्माण में सहयोग देने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन को रचनात्मक, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यों में भी विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र सौरभ गंगवार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button